।। ॐ एक ओंकार श्रीसत्-गुरू प्रसाद ॐ।।
ओंकार सर्व-प्रकाषी। आतम शुद्ध करे अविनाशी।।
ईश जीव में भेद न मानो। साद चोर सब ब्रह्म पिछानो।।
हस्ती चींटी तृण लो आदम। एक अखण्डत बसे अनादम्।।
ॐ आ ई सा हा
कारण करण अकर्ता कहिए। भान प्रकाश जगत ज्यूँ लहिए।।
खानपान कछु रूप न रेखं। विर्विकार अद्वैत अभेखम्।।
गीत गाम सब देश देशन्तर। सत करतार सर्व के अन्तर।।
घन की न्याईं सदा अखण्डत। ज्ञान बोध परमातम पण्डत।।
ॐ का खा गा घा ङा
चाप ङ्यान कर जहाँ विराजे। छाया द्वैत सकल उठि भाजे।।
जाग्रत स्वप्न सखोपत तुरीया। आतम भूपति की यहि पुरिया।।
झुणत्कार आहत घनघोरं। त्रकुटी भीतर अति छवि जोरम्।।
आहत योगी ञा रस माता। सोऽहं शब्द अमी रस दाता।।
चा छा जा झा ञा
टारनभ्रम अघन की सेना। सत गुरू मुकुति पदारथ देना।।
ठाकत द्रुगदा निरमल करणं। डार सुधा मुख आपदा हरणम्।।
ढावत द्वैत हन्हेरी मन की। णासत गुरू भ्रमता सब मन की।।
टा ठा डा ढा णा
तारन, गुरू बिना नहीं कोई। सत सिमरत साध बात परोई।।
थान अद्वैत तभी जाई परसे। मन वचन करम गुरू पद दरसे।।
दारिद्र रोग मिटे सब तन का। गुरू करूणा कर होवे मुक्ता।।
धन गुरूदेव मुकुति के दाते। ना ना नेत बेद जस गाते।।
ता था दा धा ना
पार ब्रह्म सम्माह समाना। साद सिद्धान्त कियो विख्याना।।
फाँसी कटी द्वात गुरू पूरे। तब वाजे सबद अनाहत धत्तूरे।।
वाणी ब्रह्म साथ भये मेल्ला। भंग अद्वैत सदा ऊ अकेल्ला।।
मान अपमान दोऊ जर गए। जोऊ थे सोऊ फुन भये।।
पा फा बा भा मा
या किरिया को सोऊ पिछाना। अद्वैत अखण्ड आपको माना।।
रम रह्या सबमें पुरूष अलेखं। आद अपार अनाद अभेखम्।।
ड़ा ड़ा मिति आतम दरसाना। प्रकट के ज्ञान जो तब माना।।
लवलीन भए आदम पद ऐसे। ज्यूँ जल जले भेद कहु कैसे।।
वासुदेव बिन और न कोऊ। नानक ॐ सोऽहं आत्म सोऽहम्।।
या रा ला वा ड़ा
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं लृं श्री सुन्दरी बालायै नमः।।
।।फल श्रुति।।
पूरब मुख कर करे जो पाठ। एक सौ दस औं ऊपर आठ।।
पूत लक्ष्मी आपे आवे। गुरू का वचन न मिथ्या जावे।।
दक्षिन मुख घर पाठ जो करै। शत्रू ताको तच्छिन मरै।।
पच्छिम मुख पाठ करे जो कोई। ताके बस नर नारी होई।।
उत्तर दिसा सिद्धि को पावे। ताके वचन सिद्ध होइ जावे।।
बारा रोज पाठ करे जोई। जो कोई काज होव सिद्ध सोई।।
जाके गरभ पात होइ जाई। मन्त्रित कर जल पान कराई।।
एक मास ऐसी विधि करे। जनमे पुत्र फेर नहीं मरे।।
अठराहे दाराऊ पावा। गुरू कृपा ते काल रखावा।।
पति बस कीन्हा चाहे नार। गुरू की सेवा माहि अधार।।
मन्तर पढ़ के करे आहुति। नित्य प्रति करे मन्त्र की रूती।।
।। ॐ तत्सत् ब्रह्मणे नमः।।
-
vadicjagat
प्रिय पाठकों मेरे नये आर्टिकल्स केवल निम्न साईट पर उपलब्ध है - http://vadicjagat.co.in
*************************************** Subscribe to Vadicjagat.in by Email *************************************** -
अज्ञात फ़ीड
- An error has occurred; the feed is probably down. Try again later.
-
aspundir
aspundir.singh@gmail.com -
Top Clicks
-
Top Posts
-
Blog Stats
- 8,591,218 hits
-
Read
-
पुरालेख
- जुलाई 2011 (1)
- अप्रैल 2011 (8)
- दिसम्बर 2010 (7)
- नवम्बर 2010 (2)
- मार्च 2010 (1)
- अक्टूबर 2009 (1)
- जून 2009 (3)
- दिसम्बर 2008 (6)
- नवम्बर 2008 (1)
- अक्टूबर 2008 (12)
- सितम्बर 2008 (15)
- अगस्त 2008 (17)
- जुलाई 2008 (3)
- जून 2008 (1)
-
choose from
35अक्षरी attraction desire Mantra Monday Shabar shabari-yantra Shabar Mantra अकाल-मृत्यु अक्षय-धन-प्राप्ति आकर्षण आकर्षण-मन्त्र आरोग्य-प्राप्ति औषधि कामदेव मन्त्र कामाक्षा कामाक्षा-मन्त्र कामिनी-भेद काली गणेश गहिनीनाथ ग्रह जञ्जीरा ज्योतिष ज्वर टोटका टोना दीप-दान दीपक दीपावली दूकान की बिक्री देव नजर नाहर निवारण परम्परा पर्वकाल पारिवारिक कलह पीड़ा बाधा ब्रह्म-शक्ति भीम भैरव मन्त्र मोहन रोग रोग-मुक्ति लक्ष्मी लांगुरिया वशीकरण विनाश वियोग विरह शान्ति शाबर शाबर मन्त्र शाबरी-यन्त्र शिवालय शूकर-दन्त सफलता-दायक सर्व-कार्य-कारी सर्व-कार्य-सिद्धि सर्व-जन सर्वकार्यसिद्धि सर्वारिष्ट सिद्ध सिद्धि-दायक सिन्दूर-मोहन सुख-शान्ति सूर्य-ग्रहण सूर्य मन्त्र सोमवार स्तोत्र स्तोत्रम् हनुमान